CookingBook.in
हैदराबाद स्टाइल कुस्का रेसिपी - Hyderabad Style Kuska Recipe

हैदराबाद स्टाइल कुस्का रेसिपी - Hyderabad Style Kuska Recipe

By Admin
Prep Time Total in 55 M
Course Lunch
Cuisine Hyderabadi
Diet Vegetarian

हैदराबाद स्टाइल कुस्का रेसिपी एक सरल चावल की रेसिपी है जिसे बिरयानी बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है. इस रेसिपी को बिरयानी राइस के नाम से भी जाना जाता है. इसमें प्याज और मसाले डाले जाते है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. 

Ingredients

  • 2 कप चावल
  • 30 मिनट के लिए भिगो ले
  • 1 स्टोन फ्लॉवर
  • 1 स्टार अनीस
  • 1 छोटा चमच्च सौंफ
  • 2 मेस
  • 4 लॉन्ग
  • काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • काट ले
  • 2 प्याज
  • पतला सीधा काट ले
  • 2 टमाटर
  • 1 कप हंग दही
  • 1/2 कप पुदीना
  • काट ले
  • 1/2 कप हरा धनिया
  • काट ले
  • 3 बड़े चमच्च बिरयानी मसाला
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

हैदराबाद स्टाइल कुस्का रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कर ले

Step 2

इसमें सौंफ, मेस, स्टार अनीस, स्टोन फ्लावर डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 3

अब इसमें प्याज, अदरक, लहसुन डाले और प्याज के नरम और भूरा होने तक पका ले

Step 4

इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पका ले

Step 5

 टमाटर के नरम होने के बाद, पुदीना, हरा धनिया डाले और मिला ले

Step 6

अब इसमें हल्दी पाउडर, बिरयानी मसाला डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे

Step 7

 दही डाले और मिला ले

Step 8

भिगोए हुए चावल, 4 कप पानी डाले और मिला ले

Step 9

नमक डाले, कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले

Step 10

प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 11

कुकर खोले, मिलाए और परोसे। हैदराबाद स्टाइल कुस्का रेसिपी को टमाटर प्याज ककड़ी का रायता और हैदराबादी बगारा बैंगन के साथ रात के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe