हुनासे गोज्जु रेसिपी - Hunase Gojju Recipe
हुनासे गोज्जु रेसिपी, इमली की करी है जिसे दक्षिण भारत में बनाया जाता है. इसमें मिर्च का भी प्रयोग किया जाता है जो इससे खट्टे के साथ तीखे का स्वाद देती है. इस ग्रेवी को आप रोटी या चावल किसी के साथ भी खा सकते है.
Ingredients
-
1 कप इमली का पेस्ट
-
1/2 कप गुड़
-
1 छोटा चमच्च रसम पाउडर
-
या लाल मिर्च पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 बड़ा चमच्च तेल
-
1 छोटा चमच्च मेथी के दाने
-
10 कढ़ी पत्ता
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
हींग
-
चुटकी भर
-
4 to 5 हरी मिर्च
-
पतला और सीधा काट ले
Instructions
Step 1
हुनासे गोज्जु रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें राइ, मेथी के दाने, कढ़ी पत्ता, हींग और मिर्च डाले।15 से 20 सेकण्ड्स बाद इसमें इमली का पेस्ट, गुड़, रसम पाउडर डाले, मिलाए और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 3
अब इसमें 2 कप पानी डाले और 15 मिनट तक उबलने दे, नमक डाले और 15 मिनट बाद गैस बंद कर ले
Step 4
परोसे। हुनासे गोज्जु रेसिपी को दिन के खाने के लिए चावल, चाउ चाउ थोरन और पापड़ के साथ परोसे।