CookingBook.in
कुलीथ दाल रेसिपी - Horsegram Dal Recipe

कुलीथ दाल रेसिपी - Horsegram Dal Recipe

By Admin
Prep Time Total in 510 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet High Protein Vegetarian

कुलीथ दाल एक आसान और सरल दाल है जो हर भारतीय घर में बनाई जाती है. यह दाल वजन कम करने के लिए पर्याप्त है और पेट के लिए भी अच्छी मानी जाती है. प्रोटीन से भरपूर यह दाल डायबिटिक लोगो के लिए भी अच्छी है. सेहतमंद होने के साथ साथ, यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है. 

Ingredients

  • 1/2 कप कुलीथ दाल
  • 3 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच राइ
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • हरा धनिया
  • काट ले
  • गार्निश के लिए

Instructions

Step 1

कुलीथ दाल रेसिपी बनाने के लिए, सबसे पहले कुलीथ दाल को 1 कप पानी में रात भर भिगो दे

Step 2

अब इसे एक प्रेशर कुकर में 3 कप पानी, नमक, हल्दी पाउडर के साथ डाले, कुकर बंद करें  और 6 से 7 सिटी आने तक पका ले

Step 3

कुकर बंद करें और प्रेशर निकलने तक पका ले

Step 4

 एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें राइ, जीरा डाले और तड़कने दे

Step 5

राइ के तड़कने के बाद इसमें हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 6

 अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले

Step 7

अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 8

प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 9

कढ़ाई को ढके और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले

Step 10

अब इसमें दाल डाले, कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले

Step 11

गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। कुलीथ दाल रेसिपी को भिंडी मसाला, लौकी रायता और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe