CookingBook.in
उलावा चारु रेसिपी - Horse Gram Rasam (Recipe In Hindi)

उलावा चारु रेसिपी - Horse Gram Rasam (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine South Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

उलावा चारु कर्नाटक की रेसिपी है जिसमे कुलीथ की दाल को स्टू के जैसे पकाया जाता है. कुलीथ के पानी को प्याज टमाटर और नारियल के पेस्ट में पकाया जाता है. यह बनाने में आसान है और सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.

Ingredients

  • 1 कप कुलीथ दाल
  • 1/4 कप नारियल
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1 टमाटर
  • काट ले
  • 1 हरी मिर्च
  • 3 सुखी लाल मिर्च
  • कढ़ी पत्ता
  • थोड़े
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च तेल

Instructions

Step 1

उलावा चारु बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर रत भर पानी में भिगो दे

Step 2

भिगोने के बाद दाल को 2 कप पानी के साथ 15 मिनट के लिए पकाए। ठंडा होने के लिए अलग से रख दे

Step 3

ठंडा होने के बाद, दाल और पानी को छलनी की मदद से अलग कर दे

Step 4

पानी को अलग से रख दे

Step 5

 अब मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, प्याज, टमाटर, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और सुखी लाल मिर्च डाले। पीस ले और इसका पेस्ट बना ले

Step 6

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम होने के बाद इसमें पिसा हुआ मसाला डाले। 6 से 8 मिनट के लिए पकने दे

Step 7

बिच बिच में हिलाते रहे

Step 8

 6 से 8 बाद इसमें दाल का पानी डाले और 5 मिनट के लिए पकने दे

Step 9

5 मिनट बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।उलावा चारु को चावल और तमिल नाडु स्टाइल ब्रोकली पोरियल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe