हुरूली कालु चटनी पौड़ी रेसिपी - Horse Gram Chutney Podi Recipe
हॉर्स ग्राम जिसे की हिंदी में कुलीथ कहा जाता है बहुत ही सेहत मंद होती है क्यूंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसे कन्नड़ में हुरूली कालु के नाम से जाना जाता है. आप इस चटनी पौड़ी को बनाकर 1 महीने के लिए फ्रिज में रख सकते है.
Ingredients
-
1 कप कुलीथ दाल
-
6 ब्यादगी लाल मिर्च
-
6 गुंटूर लाल मिर्च
-
10 टहनी कढ़ी पत्ता
-
इमली
-
निम्बू के जितना
-
1 छोटा चमच्च हींग
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
हुरूली कालु चटनी पौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले कुलीथ दाल को एक कढ़ाई में सुनहरा होने तक सेक ले
Step 2
अलग से रख ले
Step 3
उसी कढ़ाई में सारी लाल मिर्च डाले और 1 से 2 मिनट के लिए सेक ले
Step 4
अलग से रख ले
Step 5
अब एक कढ़ाई में कढ़ी पत्ता और इमली डाले और कढ़ी पत्ते के क्रिस्प होने तक पका ले
Step 6
अलग से रख ले सब के ठंडा हो जाने के बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में कुलीथ दाल, लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता, इमली, हींग, नमक डाले और पीस ले
Step 7
पीसने के नाद एक एयर टाइट कंटेनर में डाले और इसका आनंद ले
Step 8
हुरूली कालु चटनी पौड़ी को घी रोस्ट डोसा या इडली और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।