हिमाचली कच्चे आम की चटनी रेसिपी - Himachali Dry Raw Mango Chutney Recipe
हिमाचली कच्चे आम की चटनी एक स्वादिष्ट चटनी है जिसमे कच्चे आम, पुदीने, हरी मिर्च और धनिये का प्रयोग किया जाता है. अभी आम का मौसम है और यह चटनी बनाने का पर्याप्त मौसम है.
Ingredients
-
1 कप कच्चा आम
-
टुकड़े कर ले
-
1 कप पुदीना
-
धो कर काट ले
-
1/2 कप हरा धनिया
-
धो कर काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
काट ले
-
1/2 बड़ा चमच्च शक्कर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
पानी
-
गरम
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
हिमाचली कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को 10 से 15 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो दे जब तक वो नरम न हो जाए
Step 2
आम के टुकड़ो में से पानी निकाले और आम और पानी दोनों को अलग से रख ले
Step 3
अब एक मिक्सर जार में कच्चा आम, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, शक्कर, नमक और थोड़ा पानी डाले। पीस ले और अलग से रख ले
Step 4
पीसने के बाद एक बाउल में निकाले और परोसे। हिमाचली कच्चे आम की चटनी को हिमाचली चना मादरा और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।