हरियाली पनीर टिक्का मसाला रेसिपी - Hariyali Paneer Tikka Masala Gravy (Recipe In Hindi)
हरियाली पनीर टिक्का मसाला एक रिच और फ्लेवर से भरपूर सब्ज़ी है जिसमे पनीर को धनिया और पुदीना की ग्रेवी में पकाया जाता है. हरियाली का मतलब हिंदी में हरा होता है जो की इस ग्रेवी का रंग है. इसमें तीखेपन के लिए हरी मिर्च का भी प्रयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है.
Ingredients
-
250 ग्राम पनीर
-
काट ले
-
हरियाली मसाले के लिए
-
1 छोटा चमच्च सौंफ
-
2 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
50 ग्राम हरा धनिया
-
बारीक काट ले
-
20 ग्राम पुदीना
-
बारीक काट ले
-
2 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
1 इंच अदरक
-
बारीक काट ले
-
1 इंच दालचीनी
-
2 इलाइची
-
1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1 तेज पत्ता
-
1/2 छोटा चमच्च चाट मसाला पाउडर
-
1/4 कप क्रीम
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 बड़ा चमच्च मक्खन
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
हरियाली पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ, धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च को एक ब्लेंडर में थोड़े पानी के साथ डाले और पीस ले
Step 2
अब एक कढ़ाई में मक्खन गरम करें। इसमें तेज पत्ता, दाल चीनी, इलाइची डाले और 15 सेकण्ड्स तक पका ले
Step 3
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 3 से 4 मिनट तक पका ले
Step 4
अब इसमें पिसा हुआ मसाला, नमक, सारे मसाला पाउडर डाले और मिला ले
Step 5
कढ़ाई को ढके और 5 से 6 मिनट के लिए पका ले
Step 6
6 मिनट के बाद इसमें क्रीम और पनीर डाले। 2 से 3 मिनट के लिए और पकाए, गैस बंद करें और परोसे। हरियाली पनीर टिक्का मसाला को लहसुनि दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।