CookingBook.in
हरियाली अंडे की करी रेसिपी - Hariyali Egg Curry Recipe In Coriander and Mint Gravy

हरियाली अंडे की करी रेसिपी - Hariyali Egg Curry Recipe In Coriander and Mint Gravy

By Admin
Prep Time Total in 35 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet Eggetarian

हरियाली अंडे की करी रेसिपी, स्वाद से भरपूर करी है जिसमे ग्रेवी बनाने के लिए धनिये और पुदीना का प्रयोग किया जाता है. इसके साथ इसमें रोज के मसालो का प्रयोग किया जाता है. धनिया और पुदीना का प्रयोग इस करी को ताज़ा और फ्लेवर से भरपूर बनाता है. आप इसे अपने रोज के होने के लिए बना सकते है. 

Ingredients

  • 4 अंडे
  • उबाल ले
  • 1 दालचीनी
  • छोटी
  • 1 तेज पत्ता
  • 2 लॉन्ग
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम
  • हरियाली मसाला के लिए
  • 2 कप हरा धनिया
  • काट ले
  • 1 कप पुदीना
  • काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • काट ले
  • प्याज मसालों के लिए
  • 1 प्याज
  • काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • काट ले
  • 4 कली लहसुन

Instructions

Step 1

हरियाली अंडे की करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम हरियाली मसाला बनाएंगे।अब एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, 1/2 कप पानी डाले और अच्छी तरह पीस कर पेस्ट बना ले

Step 2

अलग से रख दे

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता, लॉन्ग, दालचीनी डाले कर 10 सेकण्ड्स के लिए रोस्ट कर ले

Step 4

 10 सेकण्ड्स के बाद प्याज, अदरक, लहसुन डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले

Step 5

पक जाने के बाद इसमें गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले

Step 6

1 मिनट के बाद इसमें हरियाली मसाला, ताज़ा क्रीम, उबले हुए अंडे डाले और मिला ले

Step 7

प्रयोग अनुसार पानी डाले, कढ़ाई को ढके और 5 मिनट के लिए पका ले

Step 8

परोसे। हरियाली अंडे की करी रेसिपी को तवा पराठा और बूंदी रायते के साथ रात के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe