CookingBook.in
हरा चना मसाला रेसिपी - Hara Chana Masala (Recipe In Hindi)

हरा चना मसाला रेसिपी - Hara Chana Masala (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

हरा चना मसाला को उत्तर प्रदेश में सर्दियों में बनाया जाता है. हरे चने नरम, मीठे और खाने में बहुत स्वादिष्ठ होते है. हरा चना मसाला में हरे चने को मसालो के साथ पकाया जाता है. हरा चना मसाला को पंचमेल दाल, कचुम्बर सलाद, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

Ingredients

  • 200 ग्राम्स हरा चना
  • रात भर भिगो ले
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 1 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 दाल चीनी
  • 2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
  • 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • 2 छोटा चमच्च हरा धनिया
  • बारीक काट ले
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • पीस ले
  • 2 इंच अदरक
  • 5 कली लहसुन
  • 1 हरी मिर्च
  • 3 टहनी हरा धनिया
  • काट ले
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 3 लॉन्ग

Instructions

Step 1

हरा चना मसाला को बनाने के लिए सबसे पहले हरे चने को पूरी रत भिगो ले

Step 2

सुबह उसे प्रेशर कुकर में पानी के साथ डाले और 3 सिटी आने तक पका ले

Step 3

अलग से रख दे

Step 4

अब एक मिक्सर ग्राइंडर ले और उसमे पीसने वाली सारी सामग्री थोड़े पानी के साथ डाल दे और पेस्ट बना ले

Step 5

अलग से रख ले

Step 6

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें दाल चीनी और प्याज डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए। अब इसमें पिसा हुआ मसाला डाले और 3 मिनट तक पकाए। 3 मिनट के बाद इसमें टमाटर डाले और नरम होने तक पकाए। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाले और मिला ले

Step 7

5 मिनट तक पकाए। 5 मिनट के बाद इसमें उबला हुआ हरा चना, 2 कप पानी डाले और 10 मिनट तक पकाए।  10 मिनट के बाद हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे। हरा चना मसाला को पंचमेल दाल, कचुम्बर सलाद, बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe