CookingBook.in
हल्दी की सब्ज़ी रेसिपी - Haldi Ki Sabzi Recipe

हल्दी की सब्ज़ी रेसिपी - Haldi Ki Sabzi Recipe

By Admin
Prep Time Total in 55 M
Course Side Dish
Cuisine Rajasthani
Diet Vegetarian

हल्दी की सब्ज़ी एक राजस्थानी डिश है जिसे सर्दियों के दिनों में बनाया जाता है. इस रेसिपी में हल्दी को कस कर दही और रोज के मसलो के साथ पकाया जाता है. इसमें काली मिर्च, गरम मसाला और कड़ी पत्ता का भी प्रयोग किया गया है जो इसे एक अलग स्वाद देता है.

Ingredients

  • 200 ग्राम हल्दी
  • रुट
  • धोकर
  • छिलके कस ले
  • 1 बड़ा चमच्च बेसन
  • 1/4 कप दही
  • फेट ले
  • 1 इंच अदरक
  • कस ले
  • 2 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • हरा धनिया
  • थोड़ा
  • काट ले गार्निश के लिए
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर
  • स्वाद अनुसार
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 छोटा चमच्च राइ

Instructions

Step 1

हल्दी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 2

इसमें अदरक, हल्दी और हरी मिर्च डाले। थोड़ा नमक डाले और जल्दी के नरम होने तक पका ले

Step 3

इसमें 4 से 5 मिनट लगेंगे। अब एक बाउल में दही, बेसन, नमक, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाले। अच्छी तरह से फेट ले और अलग से रख दे

Step 4

 हल्दी के पक जाने के बाद धीरे धीरे इसमें दही का मिश्रण डाले और मिलाटे रहे

Step 5

सब्ज़ी के गाढ़े होने तक इसे हिलाते रहे

Step 6

इसमें कम से कम 5 मिनट लगेंगे।   हल्दी के पक जाने के बाद, गैस बंद करें, इसे एक बाउल में निकाले, हरे धनिये डाले और मिला ले

Step 7

 अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। घी गरम होने के बाद इसमें राइ डाले और तड़कने दे

Step 8

राय के तड़कने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता डाले, मिलाए और गैस बंद कर दे

Step 9

 इस तड़के को सब्ज़ी में डाले और मिला ले

Step 10

परोसे। हल्दी की सब्ज़ी को पंचमेल दाल, फुल्का और मसाला छास के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe