हरे चने की चटनी रेसिपी - Green Chana Chutney Recipe
हरा चना राजस्थान के हर घर में खाया जाता है और इससे कही प्रकार की डिश भी बना जाती है. उसमे से एक डिश है हरे चने की चटनी। आप इसे अपने खाने के साथ परोस सकते है. अगर आपको ताज़े चने न मिले तो आप फ्रोजन चने से भी यह बना सकते है.
Ingredients
-
1 कप हरा चना
-
ताज़ा या फ्रोजन
-
3 हरी मिर्च
-
6 कली लहसुन
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
पानी
-
प्रयोग अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
1/2 बड़ा चम्मच जीरा
-
2 बड़े चम्मच दही
Instructions
Step 1
हरे चने की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा चना, हरी मिर्च, लहसुन, पानी, नमक डाले और अच्छी तरह से पीस ले
Step 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और तड़कने दे
Step 3
अब इसमें दही डाले और मिलते रहे, 1 मिनट के बाद हरे चने का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 4
गैस बंद करें और परोसे। हरे चने की चटनी रेसिपी को पंचमेल दाल, लौकी की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।