हरी फली की सब्ज़ी रेसिपी - Green Beans Fry (Recipe In Hindi)
हरी फली की सब्ज़ी एक सरल, सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्ज़ी है जिसे 30 मिनट से भी काम समय में बनाया जा सकता है. इस सब्ज़ी को दक्षिण भारत में साइड सिद्ध के रूप में परोसा जाता है.
Ingredients
-
250 ग्राम्स हरी फली
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1/2 छोटा चमच्च जीरा
-
1 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
नमक
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
हरी फली की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले फली को धोकर काट ले
Step 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमे हींग और जीरा डाले। 15 से 20 सेकण्ड्स के लिए पकाए। 15 से 20 सेकण्ड्स के बाद, इसमें हरी मिर्च और फली डाले। नमक और हल्दी पाउडर डाले, मिलाए और 3 से 5 मिनट के लिए पकने दे
Step 3
उसके बाद, कढ़ाई को ढक ले और फली के नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाले। फिर से कढ़ाई को ढ़के और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 4
बिच बिच में हिलाते रहे ताकि फली जले नहीं। बनने के बाद, गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। हरी फली की सब्ज़ी को पंचमेल दाल, तड़का रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।