CookingBook.in
गोबी बिरयानी रेसिपी - Gobi Biryani (Recipe In Hindi)

गोबी बिरयानी रेसिपी - Gobi Biryani (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 75 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

गोबी बिरयानी एक स्वादिष्ट और सरल रेसिपी है जो आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. इस बिरयानी में चावल और मसाले की अलग अलग परत बनाई जाती है. मसाला बनाते वक़्त उसमे दही डाला जाते है जो इस बिरयानी को और भी स्वादिष्ट बनाता है. 

Ingredients

  • घी चावल के लिए
  • 1 कप चावल
  • 1-1/2 कप पानी
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • 1 प्याज
  • पतला काट ले
  • 1/4 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/4 छोटा चमच्च सौंफ 
  • 2 इलाइची
  • क्रश कर ले
  • 2 लॉन्ग
  • 1 इंच दाल चीनी
  • नमक
  • चुटकी भर
  • मरिनेशन के लिए
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • चुटकी भर
  • गोभी मसाला के लिए
  • 1 गोभी
  • काट ले
  • 3 प्याज
  • पतला काट ले
  • 2 टमाटर
  • पतला काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च अदरक
  • काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च लहसुन
  • काट ले
  • 4 हरी मिर्च
  • क्रश कर ले
  • 1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
  • 1/2 कप पुदीना
  • पतला काट ले
  • 1/2 कप हरा धनिया
  • पतला काट ले
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • गार्निश के लिए
  • 10 काजू
  • 10 किशमिश
  • 1 प्याज
  • पतला काट ले

Instructions

Step 1

गोबी बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम कर ले

Step 2

इसमें काजू और किसमिस डाले और भूरे होने तक पकने दे

Step 3

अलग से रख दे

Step 4

अब इस कढ़ाई में प्याज डाले और उनके भूरे होने तक पकने दे

Step 5

पकने के बाद अलग से रख दे

Step 6

 चावल को आधे घंटे के लिए भिगो के रख दे

Step 7

पानी निकाले और अलग से रख दे

Step 8

 उसी कढ़ाई में थोड़ा और घी डाले। इसमें जीरा, सौंफ, इलाइची, लॉन्ग और दाल चीनी डाले और 15 सेकण्ड्स तक पका ले

Step 9

 अब इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पकाए। अब इसमें चावल डाले और 1 मिनट तक पका ले

Step 10

अब इसमें 2 कप पानी और थोड़ा नमक डाले। कढ़ाई को धक् ले और पानी के उड़ जाने तक पकाए। गैस बंद कर दे

Step 11

कढ़ाई को आधे घंटे के लिए ढके रहे

Step 12

 अब हम गोभी मसाला बनाएँगे। एक बाउल में गोभी और मरिनेशन की लिखी हुई सामग्री डाल दे

Step 13

मिला ले और 10 मिनट के लिए अलग से रख दे

Step 14

 एक पैन में तेल गरम करें। इसमें गोभी डाले और क्रिस्प होने तक पका ले

Step 15

 एक दूसरी कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। इसमें पतले कटे हुए प्याज डाले और उनके भूरा होने तक पकाए। इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डाले और 2 मिनट तक पकने दे

Step 16

 अब इसमें गर्म मसाला और जीरा पाउडर डाले और मिला ले

Step 17

इसमें टमाटर और नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए।  टमाटर के नरम होने के बाद इसमें गोभी डाले और मिला ले

Step 18

हरा धनिया और पुदीना डाले और फिर से मिला ले

Step 19

अब ऊपर से पके हुए बासमती चावल डाले, कढ़ाई को ढके और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे

Step 20

कढ़ाई को खोले और पके प्याज, काजू और किसमिस से गार्निश करें। गोबी बिरयानी को बूंदी रायता और कचुम्बर सलाद के साथ रात के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe