गोअन मसूरची उसली रेसिपी - Goan Masoorchi Usali (Recipe In Hindi)
मसूरची उसली एक सरल डिश है जिसे गोवा में रोज के खाने के लिए बनाया जाता है. आप इस डिश के लिए अलग अलग उसल का भी प्रयोग कर सकते है. अगर आपकी यह सब्ज़ी बच जाती है तो आप इसका प्रयोग करके सैंडविच भी बना सकते है.
Ingredients
-
1/2 कप मसूर दाल
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
1 टमाटर
-
बारीक काट ले
-
2 बड़े चमच्च नारियल
-
कस ले
-
2 बड़े चमच्च तेल
-
1/4 छोटा चमच्च नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तड़के के लिए
-
1 हरी मिर्च
-
पतला काट ले
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
हींग
-
चुटकी भर
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
गार्निश के लिए
-
2 बड़े चमच्च हरा धनिया
-
काट ले
Instructions
Step 1
गोअन मसूरची उसली बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को धो कर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो ले
Step 2
भिगोने के बाद सारा पानी निकाल ले
Step 3
मसूर दाल को प्रेशर कुकर में 2 कप पानी के साथ डाले। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 4
2 सिटी आने के बाद गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 5
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। अब इसमें राइ, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 6
अब इसमें कढ़ी पत्ता, हींग, हरी मिर्च डाले और 20 सेकण्ड्स तक पका ले
Step 7
अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाले। प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले
Step 8
अब इसमें हल्दी पाउडर डाले और मिला ले
Step 9
1 मिनट बाद मसूर दाल, नारियल डाले और मिलाए। 5 मिनट तक पकने दे और पकने के बाद हरे धनिये से गार्निश करें।मसूरची उसली को गोअन मुल्याची रॉस और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।