अदरक लहुसन टोफू करी रेसिपी - Ginger Garlic Tofu Curry (Recipe In Hindi)
अदरक लहुसन टोफू करी एक क्रीमी नारियल करी है जिसमे हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. टोफू में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह सेहत के लिए जाता है.
Ingredients
-
150 ग्राम टोफू
-
काट ले
-
1 इंच अदरक
-
3 लहसुन
-
पेस्ट
-
1 गाजर
-
काट ले
-
1/4 कप हरे प्याज
-
काट ले
-
1/4 कप हरे प्याज के पत्ते
-
काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
काट ले
-
1/4 कप नारियल का दूध
-
1/2 कप वेजिटेबल स्टॉक
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
काली मिर्च पाउडर
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1 छोटा चमच्च रेड चिल्ली सॉस
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चमच्च सोया सॉस
-
1 छोटा चमच्च कॉर्न फ्लौर
-
2 चमच्च पानी में मिला ले
Instructions
Step 1
अदरक लहुसन टोफू करी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें अदरक और लहसुन डाले और सुनहरा होने तक पकाए। पक जाने के बाद इसमें हरे प्याज, हरी मिर्च और हरे प्याज के पत्ते डाले और मिला ले
Step 3
अब इसमें गाजर डाले और मिला ले
Step 4
इसके बाद हल्दी पाउडर, रेड चिल्ली सॉस, काली मिर्च पाउडर डाले और मिला ले
Step 5
1 मिनट के बाद इसमें सोया सॉस, वेजिटेबल स्टॉक, नारियल का दूध डाले और मिला ले
Step 6
कढ़ाई को ढके और 10 मिनट के लिए पकने दे
Step 7
10 मिनट के बाद टोफू, नमक 6 से 7 मिनट के लिए और पकाए। अब इसमें कॉर्न फ्लौर वाला पानी डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 8
परोसे
Step 9
अदरक लहुसन टोफू करी को बूंदी रायता और लच्छा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे