CookingBook.in
लहसुनि छोले और पालक करी रेसिपी - Garlic Chickpeas And Spinach Curry (Recipe In Hindi)

लहसुनि छोले और पालक करी रेसिपी - Garlic Chickpeas And Spinach Curry (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 60 M
Course Dinner
Cuisine Middle Eastern
Diet High Protein Vegetarian

लहसुनि छोले और पालक करी एक मिडिल ईस्टर्न करी है जो स्वाद से भरपूर है. आप इसमें फ्राइड एग डालकर नाश्ते के लिए खा सकते है. यह एक वेगन रेसिपी है जो प्रोटीन से भरपूर है. 

Ingredients

  • 1 कप काबुली चना या छोला
  • 1 कप पालक
  • 1 प्याज
  • पतला काट ले
  • 2 टमाटर
  • पतला काट ले
  • 12 कली लहसुन
  • 1 बड़ा चमच्च ओलिव का तेल
  • 1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च पैपरिका पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • गरम मसाला पाउडर
  • चुटकी भर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

लहसुनि छोले और पालक करी बनाने के लिए सबसे पहले छोले को धो कर 8 घंटे के लिए भिगो दे

Step 2

 पानी निकाल ले और छोले को प्रेशर कुकर में डाल दे

Step 3

इसमें 4 कप पानी, हल्दी पाउडर, नमक डाले और 1 सिटी आने तक पका ले

Step 4

आंच धीमा करें और 15 मिनट तक पकने दे

Step 5

अब कुकर बंद करें और प्रेशर निकलने दे

Step 6

 पालक को धो ले और 2 या 3 टुकड़े कर ले

Step 7

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए

Step 8

अब इसमें टमाटर, पालक डाले और उनके नरम होने तक पकाए। अब इसमें छोले और पानी डाले और 2 मिनट तक पकने दे

Step 9

अब इसमें गरम मसाला डाले और मिला ले

Step 10

ढके और 10 मिनट तक ढाका ही रहने दे

Step 11

गरमा गरम परोसे

Step 12

 लहसुनि छोले और पालक करी को आप बूंदी रायता और पूरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे

Share this recipe