CookingBook.in
फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी - Fruit Custard (Recipe In Hindi)

फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी - Fruit Custard (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Dessert
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

फ्रूट कस्टर्ड एक बहुत स्वस्थ और स्वादिष्ट मिठाई है। यह कस्टर्ड बच्चो और बड़ो दोनों को पसंद आती है। यह पार्टीज के लिए एकदम सही विकल्प है क्योंकि आप इसे पहले से बना के रख सकते है और जब आप इसे परोसे तब फलों को जोड़ सकते है।

Ingredients

  • कस्टर्ड के लिए
  • 2 कप दूध
  • 3 बड़े चमच्च कस्टर्ड पाउडर
  • 5 बड़े चमच्च शक्कर
  • पाउडर कर ले
  • 1 सेब
  • छोटा काट ले
  • 3 केला
  • छोटा काट ले
  • 1/2 कप चेरी
  • 10 Fresh Cherries

Instructions

Step 1

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले कस्टर्ड पाउडर को 2 बड़े चमच्च दूध में अच्छी तरह से मिला ले

Step 2

 बचे हुए दूध को एक सॉसपैन में डाले और उबलने दे

Step 3

गैस धीमी आंच पर रखे और दूध को धीरे धीरे गरम होने दे

Step 4

  दूध के गरम हो जाने के बाद, इसमें धीरे धीरे कस्टर्ड पाउडर का मिश्रण मिलाए। जब तक की दूध गाढ़ा नहीं हो जाता उसे मिलाते रहे

Step 5

इसको 5 मिनट तक पकाए और गैस बंद कर दे

Step 6

 कस्टर्ड को बाउल में निकाले और फ्रिज में रख दे

Step 7

सारे फलो को काट ले

Step 8

 कस्टर्ड के ठंडा हो जाने के बाद, इसमें कटे हुए फल डाले, मिलाए और परोसे। फ्रूट कस्टर्ड को अपने रोज के खाने के बाद मीठे में परोसे। आप इसे अपनी पार्टीज में भी साइड डिश के लिए परोस सकते है

Share this recipe