CookingBook.in
फॉक्सटेल मिलेट कीरइ परुप्पु अडाई रेसिपी - Foxtail Millet Paruppu Adai With Keerai Recipe

फॉक्सटेल मिलेट कीरइ परुप्पु अडाई रेसिपी - Foxtail Millet Paruppu Adai With Keerai Recipe

By Admin
Prep Time Total in 250 M
Course South Indian Breakfast
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

मिलेट एक ऐसी सामग्री है जिसका आप बहुत सारी रेसिपीज में प्रयोग कर सकते है. यह सेहत के लिए अच्छा होता है इसलिए आपको इसे अपने रोज के खाने में मिलाना चाइये। यहाँ हमने फॉक्सटेल मिलेट कीरइ परुप्पु अडाई रेसिपी बनाई है जिसे आप अपने सुबह के नाश्ते के लिए बना सकते है. 

Ingredients

  • 1 कप फॉक्सटेल मिलेट
  • 1/2 कप अरहर दाल
  • 1/2 कप पिली मूंग दाल
  • स्प्लिट
  • 1/2 कप चना दाल
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • 1 कप पालक
  • धो कर काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

फॉक्सटेल मिलेट कीरइ परुप्पु अडाई रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले फॉक्सटेल मिलेट को अच्छी तरह से धो कर 4 घंटे को पानी में भिगो दे

Step 2

 इसी तरह साड़ी दालो को अच्छी तरह से धो कर 4 घंटे के लिए अलग अलग भिगो दे

Step 3

लाल मिर्च को भी भिगो दे

Step 4

4 घंटे के बाद फॉक्सटेल मिलेट में से पानी निकाल ले और एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल दे

Step 5

थोड़ा पानी डाले और अच्छी तरह से पीस ले

Step 6

एक बाउल में निकाल ले

Step 7

 अब उसी मिक्सर ग्राइंडर में भिगोई हुई दाल, लाल मिर्च, सौंफ, थोड़ा पानी डाले और पीस ले

Step 8

इसे भी बाउल में मिला दे

Step 9

 इस मिश्रण में नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 10

अडाई का मिश्रण तैयार है

Step 11

 अब इस मिश्रण में बारीक कटा हुआ पालक, हरी मिर्च डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 12

 अब एक तवा गरम करें। इसपर थोड़ा तेल डाले। एक बड़ा चम्मच अडाई का मिश्रण डाले और डोसे की तरह गोल गोल फैला ले

Step 13

चारो तरफ तेल डाले और दोनों तरह से अच्छी तरह से पकने तक पका ले

Step 14

ऐसे ही बची हुई अडाई भी बना ले

Step 15

 फॉक्सटेल मिलेट कीरइ परुप्पु अडाई रेसिपी को टमाटर की चटनी और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे। 

Share this recipe