इलानीर रसम रेसिपी - Elaneer Rasam Recipe
इलानीर रसम रेसिपी एक ताज़ा रसम रेसिपी है जिसमे नारियल के पानी का प्रयोग किया जाता है. नारियल के पानी के साथ इसमें नारियल के क्रीम का भी प्रयोग किया जाता है. इसमें इमली और टमाटर का भी प्रयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है.
Ingredients
-
1 टमाटर
-
1 कप नारियल का पानी
-
3 छोटे चम्मच नारियल
-
पल्प
-
20 ग्राम इमली
-
कढ़ी पत्ता
-
थोड़ा
-
हींग
-
चुटकी भर
-
1 छोटा चमच्च रसम पाउडर
-
1/3 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/2 पानी
-
हरा धनिया
-
थोड़ा
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च घी
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
8 पुदीना
Instructions
Step 1
इलानीर रसम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का पानी निकलकर अलग से रख ले
Step 2
नारियल को एक बाउल में निकाल ले
Step 3
एक मिक्सर जार में टमाटर, इमली, 2 बड़े चम्मच नारियल, पानी डाले और पीस ले
Step 4
थोड़ा नारियल अलग से रख ले
Step 5
एक सॉसपैन में टमाटर इमली का पानी, हल्दी पाउडर, हींग, कढ़ी पत्ता डाले और उबलने दे
Step 6
बिच बिच में मिलाते रहे
Step 7
उबाला आने के बाद इसमें रसम पाउडर डाले और मिला ले
Step 8
3 से 4 मिनट तक उबलने दे
Step 9
अब इसमें नारियल का पानी डाले और फिर से उबाले। 1 मिनट बाद गैस बंद कर ले
Step 10
तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें
Step 11
इसमें राइ, जीरा डाले और राइ को तड़कने दे
Step 12
गैस बंद करें और इसे रसम में डाले। हरे धनिये से गार्निश करें और बचा हुआ नारियल इसमें डाले
Step 13
इलानीर रसम रेसिपी को चावल और चाउ चाउ थोरन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे