छेना उप्पेरि रेसिपी - Eggplant Foot Yam Stir Fry Recipe
छेना उप्पेरि रेसिपी केरला की पारम्परिक रेसिपी है जिसमे रोज के मसालो और प्याज से फ्लेवर दिया जाता है. आप इसे बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्ज़िओ का भी प्रयोग कर सकते है. इसे रोज के खाने के लिए बनाए और हमे बताए की यह आपको कैसी लगी?
Ingredients
-
2 कप सुरन
-
काट ले
-
2-1/2 कप पानी
-
8 कली लहसुन
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1-1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च सौंफ पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च तेल
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
6 कढ़ी पत्ता
Instructions
Step 1
छेना उप्पेरि रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी और नमक डाले। इसको उबलने दे
Step 2
अब इसमें सुरन डाले और आधा पकने तक पका ले
Step 3
पानी निकाल ले और सुरन को सूखने के लिए पेपर टॉवल पर रख दे
Step 4
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, कढ़ी पत्ता डाले और राइ को तड़कने दे
Step 5
राइ के तड़कने के बाद इसमें लहसुन, प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले
Step 6
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाले। 2 मिनट के लिए पका ले
Step 7
2 मिनट के बाद, सुरन डाले और मिला ले
Step 8
कढ़ाई को ढके और पकने दे
Step 9
अगर निचे से चिपक रहा है तो थोड़ा पानी डाले। सुरन के अच्छी तरह से पक जाने तक पकाए। पक जाने के बाद, गैस बंद करें और परोसे।छेना उप्पेरि रेसिपी को दही चावल या कीरई सांबर, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।