CookingBook.in
एग एंड ब्रेड फ्राइड राइस रेसिपी - Egg and Bread Fried Rice (Recipe In Hindi)

एग एंड ब्रेड फ्राइड राइस रेसिपी - Egg and Bread Fried Rice (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 30 M
Course Dinner
Cuisine Fusion
Diet Eggetarian

एग एंड ब्रेड फ्राइड राइस एक आसान और स्वादिष्ट चावल की रेसिपी है जो की आप अक्सर होटल्स में खाते है. इस रेसिपी में सॉस का इस्तेमाल नहीं किया गया है और सिर्फ मसालो का प्रयोग किया गया है. यह साउथ इंडियन स्टाइल में बनाया गया है और आप इसे अपने पसंद के रायते के साथ परोस सकते है.  

Ingredients

  • 1 कप चावल
  • पका ले
  • 5 अंडे
  • 1 प्याज
  • 4 ब्रेड
  • 1 छोटा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 इंच दाल चीनी
  • 2 लॉन्ग
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 3 पूरी काली मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च सांबर पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च तेल

Instructions

Step 1

एग एंड ब्रेड फ्राइड राइस को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट ले

Step 2

अब अंडो को तोड़े और एक बाउल में डाल दे और फेट ले

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। अब इसमें दाल चीनी, लॉन्ग और जीरा डाले। 15 सेकण्ड्स बाद प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 1 मिनट तक पकने दे

Step 4

अब इसमें अंडे का घोल दाल दे

Step 5

स्क्रेम्बल्ड एग्स की तरह पका ले

Step 6

अब इसमें काली मिर्च पाउडर, सांबर पाउडर और नमक डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले और अंडे तक पकने तक पकाए

Step 7

 अब इसमें ब्रेड के टुकड़े करके डाल दे

Step 8

2 मिनट तक पकाए और चावल डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले और अगले 3 मिनट तक पकने दे

Step 9

हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे

Step 10

 एग एंड ब्रेड फ्राइड राइस को ऐवकाडो रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe