CookingBook.in
दोंडकई पुली करी रेसिपी - Dondakkai Puli Curry Recipe

दोंडकई पुली करी रेसिपी - Dondakkai Puli Curry Recipe

By Admin
Prep Time Total in 45 M
Course Lunch
Cuisine Tamil Nadu
Diet Vegetarian

दोंडकई पुली करी रेसिपी एक पारम्परिक रेसिपी है जिसे दक्षिण भारत के हर घर में बनाया जाता है. यह बनाने में आसान है इसलिए आप इसे अपने या अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है. यह सेहत के लिए अच्छी है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है. 

Ingredients

  • 150 ग्राम टिंडोरा
  • 3 बड़े चमच्च काली उरद दाल (स्प्लिट)
  • 5 सुखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चमच्च इमली का पेस्ट
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च तेल
  • तड़के के लिए
  • 2 छोटे चमच्च तेल
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा

Instructions

Step 1

दोंडकई पुली करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले, टिंडॉरा को धो कर 4 हिस्सों में काट ले

Step 2

इमली को साफ़ करके पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दे

Step 3

 एक सॉसपैन में टिन्डोरे के साथ पानी डाले और नरम होने तक पका ले

Step 4

पानी निकाले और टिन्डोरे को अलग से रख दे

Step 5

 एक सॉसपैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा, लहसुन, सुखी लाल मिर्च डाले और 1 मिनट के लिए पका ले

Step 6

1 मिनट के बाद इसमें उरद दाल डाले और सुनहरा होने तक पका ले

Step 7

 गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे

Step 8

एक मिक्सर ग्राइंडर में इमली, हल्दी पाउडर, नमक, रोस्टेड लहसुन का मसाला, थोड़ा इमली का पानी डाले और पीस ले

Step 9

 अब एक बाउल में टिंडॉरा और यह पेस्ट डाले। अच्छी तरह से मिला ले अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे

Step 10

इस तड़के को सब्ज़ी में डाले, मिलाए और परोसे

Step 11

 दोंडकई पुली करी रेसिपी को चावल, कीरई सांबर, बीटरूट पचड़ी और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe