CookingBook.in
धनिया वाले आलू रेसिपी - Dhania Wale Aloo (Recipe In Hindi)

धनिया वाले आलू रेसिपी - Dhania Wale Aloo (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine Indian
Diet Vegetarian

नवरात्रि एक पवित्र त्योहार जहां देवी दुर्गा के लिए नौ दिन में विभिन्न प्रकार का खाना बनाया जाता है। भारत के उत्तरी भाग में कई लोग इन नौ दिनों में बिना प्याज और लहसुन में खाना खाते है। यह फ्लेवर से भरपूर डिश है जो आप कम समय में बना सकते हैं। इस रंगीन, स्वादिष्ट और खट्टी व्यंजन को एक दिलचस्प शाम के नाश्ते या घर पर दिन या रात के भोजन के लिए बना सकते है।

Ingredients

  • 500 ग्राम छोटे आलू
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 2 छोटा चमच्च निम्बू का रस
  • 2 छोटा चमच्च तिल (सफ़ेद)
  • सेक ले
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • या बटर
  • नमक
  • या सेंधा नमक
  • धनिया चटनी के लिए
  • 1 कप हरा धनिया
  • काट ले
  • 1 इंच अदरक
  • 1 हरी मिर्च

Instructions

Step 1

धनिया वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर उबाल ले

Step 2

अब आलू को कुकर में डाले और 2 सिटी आने तक पका ले

Step 3

आलू को छिले और अलग से रख दे

Step 4

 अब एक कढ़ी में तिल डाले और सेक ले

Step 5

अलग से रख दे

Step 6

 धनिया चटनी के लिए दी गई गई सामग्री को ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर पीस ले

Step 7

अलग से रख दे

Step 8

 अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक/सेंधा नमक डाले। इसमें आलू डाले और 10 मिनट के लिए पकने दे

Step 9

 10 मिनट के बाद इसमें धनिया चटनी डाले और मिला ले

Step 10

कढ़ाई को ढके और इसे 5 से 8 मिनट के लिए पकने दे

Step 11

 गैस बंद करें और तिल से गार्निश करें। धनिया वाले आलू को बूंदी रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe