धनिआ वाले आलू रेसिपी - Dhania Wale Aloo Recipe
नवरात्री एक बड़ा त्यौहार है जिसे भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है जहा पर दुर्गा माता को 9 दिन के लिए पूजा जाता है. इन दिनों पे खाने में लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं किया जाता। धनिआ वाले आलू रेसिपी, एक ऐसी ही सरल रेसिपी है जिसमे प्याज और लहसुन का प्रयोग नहीं किया गया है.
Ingredients
-
500 ग्राम छोटे आलू
-
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
वैकल्पिक
-
2 छोटे चम्मच निम्बू का रस
-
2 छोटे चम्मच तिल (सफ़ेद)
-
सेक ले
-
1 बड़ा चम्मच घी
-
काला नमक या सेंधा नमक
-
या नमक
-
धनिया चटनी के लिए
-
1 कप हरा धनिया
-
काट ले
-
1 इंच अदरक
-
1 हरी मिर्च
Instructions
Step 1
धनिआ वाले आलू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो कर प्रेशर कुकर में डाले और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 2
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 3
अब कुकर से निकाले, आलू को छिले और अलग से रख दे
Step 4
एक कढ़ाई में तिल डाले और हल्का भूरा होने तक सेक ले
Step 5
अलग से रख दे
Step 6
हरी चटनी बनाने के लिए, अब एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, थोड़ा पानी डाले और पीस ले
Step 7
अलग से रख दे
Step 8
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डाले और मिला ले
Step 9
अब इसमें आलू डाले और उनके हलके सुनहरे भूरे होने तक पका ले
Step 10
इसमें कम से कम 10 मिनट लगेंगे। अब इसमें हरी धनिया चटनी डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 11
धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकने दे
Step 12
गैस बंद करें, निम्बू रस डाले, मिलाए और परोसे
Step 13
धनिआ वाले आलू रेसिपी को दाल तड़का और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।