CookingBook.in
नारियल धनिये की चटनी रेसिपी - Desiccated Coconut Coriander Chutney Recipe

नारियल धनिये की चटनी रेसिपी - Desiccated Coconut Coriander Chutney Recipe

By Admin
Prep Time Total in 10 M
Course Side Dish
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

कोई भी स्नैक बिना चटनी के अधूरा सा होता है, अगर आपके स्नैक के साथ कोई स्वादिष्ट चटनी हो तो वो उसका स्वाद और भी बढ़ाता है. हम हरी चटनी हमेशा बनाते है लेकिन इस बार इसमें थोड़ा ट्विस्ट देने के लिए हमने नारियल का भी प्रयोग किया है. आप इसे अपने दक्षिण भारतीय नाश्ते के साथ भी परोस सकते है. 

Ingredients

  • 3 हरी मिर्च
  • 3 कली लहसुन
  • 1 इंच अदरक
  • 1/2 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच निम्बू का रस
  • 2 बड़े चम्मच नारियल पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 कप हरा धनिया

Instructions

Step 1

नारियल धनिये की चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले

Step 2

अब एक मिक्सर ग्राइंडर में हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, जीरा, निम्बू का रस, नारियल पाउडर, नमक, हरा धनिया डाले और पीस ले

Step 3

थोड़ा सा पानी डाले और पेस्ट बना ले

Step 4

ध्यान रखें ज्यादा पानी न डाले। सर्विंग बाउल में चटनी को निकाले और परोसे

Step 5

 नारियल धनिये की चटनी रेसिपी को घी रोस्ट डोसा और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे

Share this recipe