CookingBook.in
दाल बुखारा रेसिपी - Dal Bukhara Recipe

दाल बुखारा रेसिपी - Dal Bukhara Recipe

By Admin
Prep Time Total in 80 M
Course Dinner
Cuisine Punjabi
Diet Vegetarian

दाल बुखारा एक पंजाबी स्टाइल दाल है जिसमे काली उरद दाल का प्रयोग किया जाता है. यह बहुत क्रीमी होती है और मुँह में पिघल जाती है. आप इसे रोटी या चावल किसी के साथ भी परोस सकते है. यह दाल आप अपने हाउस पार्टीज के लिए भी बना सकते है.

Ingredients

  • 1 कप काली उरद दाल
  • भिगो ले
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 3 टमाटर
  • प्यूरी बना ले
  • 1 अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 कसूरी मेथी
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/4 कप क्रीम

Instructions

Step 1

दाल बुखारा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले काली उरद दाल को प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले और 3 से 4 सिटी आने तक पका ले

Step 2

प्रेशर अपने आप निकलने दे

Step 3

कुकर खोले, दाल को मैश करें और अलग से रख दे

Step 4

 अब एक कढ़ाई में मक्खन गरम करें। इसमें जीरा, तेज पत्ता डाले और जीरा के तड़कने तक पका ले

Step 5

अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और प्याज के भूरे होने तक पका ले

Step 6

अब इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक डाले और 3 से 5 मिनट के लिए पका ले

Step 7

इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और 2 मिनट के लिए पका ले

Step 8

 अब इसमें दाल, प्रयोग अनुसार पानी डाले और 5 मिनट के लिए पका ले

Step 9

गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले

Step 10

परोसे। दाल बुखारा रेसिपी को भरमा बैंगन, फुल्का और बूंदी रायते के साथ दिन के खाने के लिए परोसे। 

Share this recipe