CookingBook.in
दाल बनजारा रेसिपी - Dal Banjara (Recipe In Hindi)

दाल बनजारा रेसिपी - Dal Banjara (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 50 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet High Protein Vegetarian

दाल बनजारा जिसे लंगर वाली दाल भी कहा जाता है बनाने में बहुत आसान है और वन पॉट रेसिपी है. इस दाल में काली दाल और चना दाल का प्रयोग किया जाता है जिसमे तक पत्ता और दाल चीनी भी डाली जाती है. इस दाल में लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं किया गया है इसलिए यह दाल सात्विक खाने में भी बनाई जा सकती है.

Ingredients

  • 3/4 कप काली उरद दाल (स्प्लिट)
  • 1/4 कप चना दाल
  • 1 इंच अदरक
  • कस ले
  • 1 हरी मिर्च
  • काट ले
  • 1 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 इंच दाल चीनी
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 5 टहनी हरा धनिया
  • काट ले
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चमच्च घी
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 2 सुखी लाल मिर्च
  • तोड़ ले

Instructions

Step 1

दाल बनजारा बनाने के लिए सबसे पहले तड़के की सामग्री को छोड़कर दी हुई साड़ी सामग्री कुकर में डाले। इसमें 2-1/2 कप पानी डाले और 2 से 3 सिटी आने तक पकाए। सिटी आने के बाद आंच धीमी करें और 10 मिनट तक पकने दे

Step 2

गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे

Step 3

 प्रेशर निकलने के बाद दाल को एक बाउल में निकाल ले

Step 4

अब हम इसके लिए तड़का तैयार करेंगे। एक छोटी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा और सुखी लाल मिर्च डाले। 15 सेकण्ड्स बाद इसे दाल में डाल दे और मिला ले

Step 5

गरमा गरम परोसे। दाल बनजारा को टमाटर ककड़ी प्याज रायता और भाकरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe