CookingBook.in
दही वाले आलू रेसिपी - Dahi Wale Aloo (Recipe In Hindi)

दही वाले आलू रेसिपी - Dahi Wale Aloo (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 55 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

दही वाले आलू एक पंजाबी डिश है जिसे बाकी के उत्तर भारत में भी बनाया जाता है. यह सब्ज़ी बिना प्याज लहसुन के बनाई जाती है इसलिए आप इसे अपने व्रत के दिनों के लिए भी बना सकते है. यह सरल है इसलिए आप इसे अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है. 

Ingredients

  • 4 आलू
  • काट ले
  • 1-1/2 कप दही
  • 2 बड़े चमच्च बेसन
  • 1/3 छोटा चमच्च हींग
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च अदरक
  • बारीक काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च लहसुन
  • बारीक काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • काट ले
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1-1/2 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 4 बड़े चमच्च तेल
  • हरा धनिया
  • काट ले (गार्निश के लिए)

Instructions

Step 1

दही वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो ले

Step 2

इसे प्रेशर कुकर में प्रयोग अनुसार पानी और नमक के साथ डाले। 2 सिटी आने तक पकाए और गैस बंद कर दे

Step 3

प्रेशर को निकलने दे

Step 4

आलू के ठंडा होने के बाद, उसका छिलका निकाल ले और और काट ले

Step 5

 एक बड़े बाउल में दही, बेसन और थोड़ा पानी डाले। अच्छी तरह से मिला ले और ध्यान रखे की उसमे गाठें न पड़े

Step 6

अलग से रख दे

Step 7

अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डाले। 10 सेकंड्स बाद इसमें प्याज डाले और उसके नरम होने तक पकाए। अब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाले। इसमें कढ़ी पत्ता डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे

Step 8

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाले। 2 बड़े चमच्च पानी डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे

Step 9

 अब इसमें आलू डाले और मिला ले

Step 10

आंच कम करें और इसमें दही और बेसन का मिश्रण डाले। मिलाए, नमक डाले और कढ़ाई को धक् ले

Step 11

अगले 5 मिनट तक पकने दे और फिर हरे धनिये से गार्निश करें।  दही वाले आलू को कचुम्बर सलाद और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe