CookingBook.in
दही सुरन की सब्ज़ी रेसिपी - Dahi Suran Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

दही सुरन की सब्ज़ी रेसिपी - Dahi Suran Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

दही सुरन की सब्ज़ी एक स्वादिष्ट रेसिपी है जिसमे सुरन को दही की ग्रेवी में पकाया जाता है. यह एक सरल सब्ज़ी है इसलिए आप इसे दिन के खाने के लिए भी बना सकते है. 

Ingredients

  • 300 ग्राम सुरन
  • छीलकर काट ले
  • 3 बड़े चमच्च दही
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • सूखे मसाले के लिए
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च अमचूर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • तेल
  • प्रयोग अनुसार
  • 2 टहनी हरा धनिया
  • काट ले ( गार्निश के लिए )

Instructions

Step 1

दही सुरन की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले सुरन को छीलकर काट ले

Step 2

अब इसे एक प्रेशर कुकर में प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले। कुकर बंद करें और 4 सिटी आने तक पका ले

Step 3

कुकर बंद करें और प्रेशर अपने निकलने दे

Step 4

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पकाए। इसके बाद इसमें सुरन डाले और मिला ले

Step 5

  अब इसमें सारे सूखे मसाले डाले और मिलाए। गैस की आंच कम करें और इसमें दही डाले। थोड़ा पानी डाले और मिला ले

Step 6

2 से 3 मिनट तक पकने दे और गैस बंद करें। हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। दही सुरन की सब्ज़ी को पंचमेल दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe