CookingBook.in
आमला गवार फली की सब्ज़ी रेसिपी - Crispy Amla Gawar Phali Sabzi (Recipe In Hindi)

आमला गवार फली की सब्ज़ी रेसिपी - Crispy Amla Gawar Phali Sabzi (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 45 M
Course Dinner
Cuisine Rajasthani
Diet Vegetarian

आमला गवार फली की सब्ज़ी में फली को आमला के साथ पकाया जाता है जिससे सब्ज़ी में एक खट्टापन आता है. गवार फली की सब्ज़ी अराजस्थन में बहुत बनाई जाती है और आमला इस सब्ज़ी का स्वाद और भी बढ़ता है. इतना ही नहीं आमला सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. 

Ingredients

  • 500 ग्राम्स गवार फली
  • 2 हरी मिर्च
  • सीधा और आधा काट ले
  • 1 आमला
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 हींग
  • चुटी भर
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 3 बड़ा चमच्च सरसों का तेल

Instructions

Step 1

आमला गवार फली की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले गवार फली को धो कर उसके दोनों तरफ से काट ले

Step 2

फिर फली को बिच में से काट के अलग रख दे

Step 3

 अब अमला ले और उसे कस ले

Step 4

अलग से रख ले

Step 5

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमे हींग, राइ, जीरा डाले। इसको 1 मिनट के लिए पकने दे

Step 6

 उसके बाद हरी मिर्च और अमला डाले। 1 मिनट तक पकाए और फिर गवार फली डाले। 30 सेकण्ड्स बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 7

कढ़ाई को धक ले और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकने दे

Step 8

बिच बिच में सब्ज़ी को हिलाते रहे ताकि वो जले न

Step 9

 अंत में काली मिर्च डाले, मिलाए और गैस बंद कर ले

Step 10

 आमला गवार फली की सब्ज़ी को पंचमेल दाल, कचुम्बर सलाद और फुल्का के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe