कॉर्न और मटर की करी रेसिपी - Corn And Peas Curry Recipe
कॉर्न और मटर की करी रेसिपी एक सरल रेसिपी है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. इस ग्रेवी में खड़े मसालो को रोस्ट करके पिसा जाता है. इसमें अदरक, प्याज और लहसुन का भी प्रयोग किया जाता है जोइसे और भी स्वादिष्ट बनाता है.
Ingredients
-
कॉर्न को पका ले
-
2 कॉर्न कोब
-
1 इंच के टुकड़ो में गोल काट ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
पानी
-
प्रयोग अनुसार
-
ग्रेवी के लिए
-
2 छोटे चम्मच जीरा
-
1 छोटा चम्मच धनिये के बीज
-
5 सुखी लाल मिर्च
-
2 छोटे चम्मच तेल
-
6 कली लहसुन
-
1 इंच अदरक
-
2 प्याज
-
पतला और सीधा काट ले
-
2 बड़े चम्मच नारियल
-
कस ले
-
2 छोटे चम्मच तेल
-
1 छोटा चम्मच राइ
-
2 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1/2 कप टमाटर प्यूरी
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-
1/4 कप हरे मटर
Instructions
Step 1
कॉर्न और मटर की करी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम कॉर्न को पका लेंगे। एक प्रेशर कुकर में कॉर्न को नमक, पानी के साथ डाले और 2 सिटी आने तक पका ले
Step 2
गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे
Step 3
प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोले, पानी निकाल ले और अलग से रख दे
Step 4
ठंडा होने के बाद बिच में से गोल काट ले
Step 5
अब ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई को गरम कर ले
Step 6
इसमें जीरा, धनिये के बीज, सुखी लाल मिर्च डाले और 3 से 5 मिनट तक अच्छी तरह से सेक ले
Step 7
गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे
Step 8
अलग से रख दे
Step 9
अब एक दूसरी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लहसुन, अदरक, प्याज डाले और प्याज के नरम और भूरे होने तक पका ले
Step 10
अब इसमें नारियल डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 11
गैस बंद कर दे और इस मिश्रण को ठंडा होने दे
Step 12
अब एक मिक्सर ग्राइंडर में रोस्ट किये हुए मसाले, लहसुन प्याज अदरक का मिश्रण, थोड़ा पानी डाले और पीस कर पेस्ट बना ले
Step 13
अलग से रख दे
Step 14
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, कढ़ी पत्ता डाले और तड़कने दे
Step 15
तड़कने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और उबलने दे
Step 16
उबाला आने के बाद पिसा हुआ प्याज का मसाला डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 17
अब इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 18
2 मिनट बाद इसमें उबले हुए कॉर्न, प्रयोग अनुसार पानी, मटर डाले, कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 19
गैस बंद करें और परोसे
Step 20
कॉर्न और मटर की करी रेसिपी को लच्छा पराठा और लौकी रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे