चाउ चाउ थोरन रेसिपी - Chow Chow Thoran (Recipe In Hindi)
चाउ चाउ थोरन केरला की एक डिश है जिसमे चाउ चाउ को नारियल, हरी मिर्च और रोज के मसालो के साथ पकाया जाता है. बनाने में आसान और खाने में सेहत मंद है. इसे आप अपने लंच बॉक्स में भी ले जा सकते है.
Ingredients
-
3 चाउ चाउ
-
1/2 कप नारियल
-
कस ले
-
2 हरी मिर्च
-
2 टहनी कढ़ी पत्ता
-
जीरा
-
1/2 छोटा चमच्च राइ
-
1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
चाउ चाउ थोरन बनाने के लिए सबसे पहले चाउ चाउ को छीलकर काट ले
Step 2
अब एक प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डालकर नरम होने तक पका ले
Step 3
अब एक ब्लेंडर में नारियल, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और जीरा डाले
Step 4
पीस ले और अलग से रख दे
Step 5
अब एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 6
10 सेकण्ड्स के बाद इसमें कढ़ी पत्ता और हल्दी पाउडर डाले। 10 सेकंड बाद इस तड़के को और नारियल के मिश्रण को चाउ चाउ में डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 7
चाउ चाउ थोरन को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे