CookingBook.in
चाउ चाउ कोथमली चटनी रेसिपी - Chow Chow Kothamalli Chutney Recipe

चाउ चाउ कोथमली चटनी रेसिपी - Chow Chow Kothamalli Chutney Recipe

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Side Dish
Cuisine South Indian Recipes
Diet Diabetic Friendly

चाउ चाउ कोथमली चटनी रेसिपी एक स्वादिष्ट चटनी है जिसे आप अपने रोज के खाने के साथ परोस सकते है. इसमें नारियल और धनिये का भी प्रयोग किया जाता है जो इसे और स्वादिष्ट बनाता है. आप इसे अपने नाश्ते के साथ भी परोस सकते है 

Ingredients

  • 1 चाउ चाउ
  • काट ले
  • 1 कप हरा धनिया
  • 2 छोटे चम्मच सफ़ेद उरद दाल
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • 30 ग्राम इमली
  • 3 सुखी लाल मिर्च
  • 2 छोटा चम्मच तेल
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

चाउ चाउ कोथमली चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चाउ चाउ को धो कर छील ले

Step 2

इसे छोटा छोटा काट ले और अलग से रख दे

Step 3

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें उरद दाल, चना दाल डाले और सुनहरा होने तक पका ले

Step 4

अब इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 20 सेकण्ड्स के लिए पका ले

Step 5

चाउ चाउ डाले और उनके हल्का नरम होने तक पका ले

Step 6

नरम होने के बाद इसमें इमली डाले और 2 मिनट के लिए पका ले

Step 7

गैस बंद करे और ठंडा होने दे

Step 8

 अब मिक्सर में चाउ चाउ मिश्रण, हरा धनिया, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 9

पीस कर पेस्ट बना ले

Step 10

परोसे। अगर आप चाहे तो इस चटनी को तेल, राइ, उरद दाल और कढ़ी पत्ते का तड़का भी दे सकते है

Step 11

चाउ चाउ कोथमली चटनी रेसिपी को घी रोस्ट डोसा और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे। 

Share this recipe