CookingBook.in
छोले पिंडी रेसिपी - Chole Pindi Recipe

छोले पिंडी रेसिपी - Chole Pindi Recipe

By Admin
Prep Time Total in 620 M
Course Lunch
Cuisine North Indian Recipes
Diet Vegetarian

छोले पिंडी रेसिपी एक पारम्परिक रेसिपी है जिसे उत्तर भारत के हर घर में बनाया जाता है. इसमें अदरक और निम्बू का प्रयोग किया जाता है जो इसका फ्लेवर और स्वाद बढ़ाता है. आप इस करी को काबुली चना या देसी काला चना के साथ भी बना सकते है. आप इसे अपनी हाउस पार्टीज के लिए भी बना सकते है.  

Ingredients

  • 1 कप काला चना
  • रात भर भिगो ले
  • 2 इलाइची
  • 1 प्याज
  • बारीक काट ले
  • 1 दालचीनी
  • 1 इंच अदरक
  • बारीक काट ले
  • गार्निश के लिए
  • 2 हरी मिर्च
  • सीधा काट ले
  • 1/2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अनारदाना
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच अमचूर
  • या निम्बू का रस
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तेल
  • या घी
  • प्रयोग अनुसार
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • गार्निश के लिए
  • 1 इंच अदरक
  • पतला काट ले
  • Lemon
  • पीस कर ले

Instructions

Step 1

छोले पिंडी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम काला चने को प्रेशर कुकर में पकाएंगे।  एक प्रेशर कुकर में काला चना को प्रयोग अनुसार पानी और नमक के साथ डाले। 4 से 5 सिटी आने तक पका ले

Step 2

गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे

Step 3

कुकर खोले और चने को अलग से रख दे

Step 4

  अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले। प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी, इलाइची डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले

Step 5

 अब इसमें काला चना डाले और मिला ले

Step 6

कढ़ाई को ढके और 5 मिनट के लिए पका ले

Step 7

गैस बंद करें और हरे धनिये, अदरक और निम्बू के रस से गार्निश करें। छोले पिंडी रेसिपी को अजवाइन पूरी, बूंदी रायता और आटे के हल्वे के साथ दिन के खाने के लिए परोसे

Share this recipe