CookingBook.in
चेटिनाड तक्काली सादम रेसिपी - Chettinad Takkali Sadam Recipe

चेटिनाड तक्काली सादम रेसिपी - Chettinad Takkali Sadam Recipe

By Admin
Prep Time Total in 20 M
Course Lunch
Cuisine Chettinad
Diet Gluten Free

चेटिनाड तक्काली सादम रेसिपी एक फ्लेवर से भरपूर चावल की डिश है जिसे तमिल नाडु के चेट्टिनाड क्षेत्र में बनाई जाती है. यह फ्लेवर से भरपूर डिश जिसे आप रोज के खाने के लिए बना सकते है. आप यह अपने बच्चो के बॉक्स में भी पैक कर सकते है.

Ingredients

  • 2 टमाटर
  • बारीक काट ले
  • 1 प्याज
  • पतला और सीधा काट ले
  • 2 कप चावल
  • पके हुए
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 हरी मिर्च
  • सीधा काट ले
  • पुदीना
  • थोड़ा
  • काट ले
  • हरा धनिया
  • थोड़ा
  • बारीक काट ले
  • 1 दालचीनी
  • 2 लॉन्ग
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • हमनदस्ते से पीस ले
  • 1 इंच अदरक
  • काट ले
  • 3 कली लहसुन
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ

Instructions

Step 1

चेटिनाड तक्काली सादम रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से पका ले और अलग से रख दे

Step 2

अब एक हमनदस्ते में अदरक, लहसुन, सौंफ डाले और पीस ले

Step 3

अलग से रख ले।एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें दालचीनी, लॉन्ग डाले और 10 सेकण्ड्स तक पका ले

Step 4

10 सेकण्ड्स के बाद इसमें अदरक, लहसुन, सौंफ डाले और 3 मिनट के लिए पका ले

Step 5

कढ़ी पत्ता, प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले

Step 6

 प्याज के नरम होने के बाद टमाटर डाले और टमाटर के आधा पकने तक पका ले

Step 7

अब इसमें हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, पुदीना, हरा धनिया डाले और मिला ले

Step 8

 नमक डाले और टमाटर के अच्छी तरह से पकने तक पका ले

Step 9

इसमें कम से कम 10 मिनट लगेंगे। 10 मिनट के बाद इसमें पके हुए चावल डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 10

5 मिनट के लिए पकाए और गैस बंद कर ले

Step 11

परोसे। चेटिनाड तक्काली सादम रेसिपी को बूंदी रायता और पापड़ के साथ दिन के लिए परोसे।

Share this recipe