CookingBook.in
चेटिनाड बीन्स और गोभी पोरियल रेसिपी - Chettinad Beans & Cauliflower Poriyal (Recipe In Hindi)

चेटिनाड बीन्स और गोभी पोरियल रेसिपी - Chettinad Beans & Cauliflower Poriyal (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine Chettinad
Diet Vegetarian

चेटिनाड बीन्स और गोभी पोरियल एक सेहतमंद रेसिपी है जिसमे दक्षिण भारत के मसलो का प्रयोग किया जाता है. इस सब्ज़ी में सब्ज़िओ को तड़का दिया जाता है और खाने में साइड डिश के जैसे परोसा जाता है. आप इस डिश को सलाद की तरह भी खा सकते है. 

Ingredients

  • 1 गोभी
  • टुकड़े कर ले
  • 200 ग्राम हरा बीन्स
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च तिल का तेल

Instructions

Step 1

चेटिनाड बीन्स और गोभी पोरियल बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जिआ काट ले

Step 2

अब गोभी और बीन्स को एक स्टीमर में नमक के साथ डाले और नरम होने तक पका ले

Step 3

 एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और हल्का भूरा होने तक पकाए। अब इसमें कढ़ी पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और भापी हुई सब्जिआ डाले। सबको मिला ले और 2 मिनट तक पकने दे

Step 4

परोसे। चेटिनाड बीन्स और गोभी पोरियल को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ परोसे।

Share this recipe