चटपटी मकई मसाला रेसिपी - Chatpatti Makai Masala Recipe
चटपटी मकई मसाला रेसिपी एक स्वादिष्ट डिश है जिसमे कॉर्न के साथ मूंगफली का भी इस्तेमाल किया जाता है. यह एक आसान रेसिपी है जिसे आप अपनी रोज के खाने के लिए बना सकते है.
Ingredients
-
200 ग्राम स्वीट कॉर्न
-
1 कप मूंगफली
-
सेक के पीस ले
-
3 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
1 इंच अदरक
-
छीलकर कस ले
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
1/4 छोटा चम्मच हींग
-
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
-
3-4 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
4 बड़े चम्मच तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
4 टहनी हरा धनिया
-
काट ले
-
गार्निश के लिए
Instructions
Step 1
चटपटी मक्के मसाला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले स्वीट कॉर्न को प्रेशर कुकर में पानी और नमक के साथ डाले। 2 सिटी आने तक पका ले और गैस बंद कर दे
Step 2
प्रेशर अपने आप निकलने दे
Step 3
कुकर खोले और कॉर्न को अलग से रख दे
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, अदरक, हींग, मूंगफली पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले
Step 5
अब इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च डाले और उबाला आने तक पका ले
Step 6
उबाला आने के बाद इसमें कॉर्न डाले। स्वाद अनुसार नमक डाले और 3 से 4 मिनट तक पकने दे
Step 7
कढ़ाई को ढके और 5 मिनट के लिए और पकाए। गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। चटपटी मकई मसाला रेसिपी को फुल्का और टमाटर प्याज तड़का रायता के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।