चनार दालना रेसिपी - Chanar Dalna (Recipe In Hindi)
चनार दालना एक स्वादिष्ट बंगाली डिश है जिसमे पनीर और आलू को बंगाली मसालो के साथ पकाया जाता है. इस करी को आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. चनार दालना को रोटी या चावल किसी के साथ भी परोस सकते है.
Ingredients
-
200 ग्राम पनीर
-
काट ले
-
2 आलू
-
छीलकर काट ले
-
2 तेज पत्ता
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
1 बड़ा चमच्च पंच फोरन मसाला
-
सेक कर पाउडर बना ले
-
1 टमाटर
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
सेक कर पाउडर बना ले
-
1 छोटा चमच्च अदरक
-
कस ले
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/2 छोटा चमच्च शक्कर
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
Instructions
Step 1
चनार दालना को बनाने के लिए सबसे पहले जीरा और अदरक को कद्दू कस कर ले
Step 2
एक कटोरी में पानी ले
Step 3
इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डेल, मिलाए और अलग से रख दे
Step 4
एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 5
इसमें आलू डाले और उनके भूरे होने तक पका ले
Step 6
अलग से रख दे
Step 7
इसी तेल में पनीर डाले और उनके सुनहरे होने तक पका ले
Step 8
अलग से रख दे
Step 9
इस कढ़ाई के तेल में तेज पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 10
अब इसमें जीरा, अदरक का पेस्ट डाले और 30 सेकण्ड्स तक पका ले
Step 11
अब इसमें लाल मिर्च का घोल डाले और 2 मिनट के लिए पका ले
Step 12
अब इसमें टमाटर डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 13
इसमें आलू और 2 कप पानी डाले और आलू के नरम होने तक पका ले
Step 14
पंच फौरन मसाला डाले और मिलाए। इसमें पनीर डाले और मिला ले
Step 15
2 मिनट के लिए पकाए और परोसे। चनार दालना को चावल और बेगन भाजा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे