चम्मंथी चटनी रेसिपी - Chammanthi Chutney Recipe
चम्मंथी चटनी रेसिपी केरला की एक पारम्परिक डिश है जिसमे प्याज और नारियल का प्रयोग किया जाता है. नारियल इस चटनी को और भी स्वादिष्ट बनाता है. आप इस चटनी को डोसा या इडली किसी के साथ भी परोस सकते है.
Ingredients
-
1 कप नारियल
-
कस ले
-
1 इंच अदरक
-
कस ले
-
1 प्याज
-
बारीक काट ले
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1/2 छोटा चमच्च हींग
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
2 सुखी लाल मिर्च
-
2 बड़े चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
चम्मंथी चटनी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में अदरक, सुखी लाल मिर्च और नारियल डाले। अच्छी तरह से पीस ले
Step 2
थोड़ा पानी डाले और पेस्ट बना ले
Step 3
प्याज को काट ले और अलग से रख दे
Step 4
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 5
अब इसमें प्याज डाले और उनके सुनहर और नरम होने तक पका ले
Step 6
प्याज के नरम होने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, अदरक मिर्च का पेस्ट डाले और अच्छी तरह से मिला ले
Step 7
थोड़ा पानी, नमक डाले और उबाला आने दे
Step 8
उबाला आने के बाद, गैस बंद करें और परोसे
Step 9
चम्मंथी चटनी रेसिपी को घी रोस्ट डोसा और मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।