चाट मसाला रेसिपी - Chaat Masala Recipe
चाट मसाला रेसिपी एक सरल मसाला रेसिपी है जो भारत के हर रसोई में पाया जाता है. इसमें काली मिर्च, जीरा, धनिया, अमचूर और नमक का प्रयोग किया जाता है.
Ingredients
-
4 बड़े चम्मच जीरा
-
1 बड़ा चम्मच धनिये के बीज
-
1 बड़ा चम्मच पूरी काली मिर्च
-
2 छोटे चम्मच काला नमक या सेंधा नमक
-
3 बड़े चम्मच अमचूर
-
1/2 छोटा चम्मच हींग
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
चाट मसाला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में जीरा, धनिये के बीज, काली मिर्च को धीमी आंच पर सेक ले
Step 2
इसमें 8 से 10 मिनट लगेंगे। गैस बंद करें और ठंडा होने दे
Step 3
एक मिक्सर जार में यह मिश्रण के साथ काला नमक, अमचूर पाउडर, हींग, नमक डाले और अच्छी तरह से पीस कर पाउडर बना ले
Step 4
आपका चाट मसाला पाउडर तैयार है
Step 5
आप इस मसाले का इस्तेमाल छास, सलाद, दही वड़े या किसी भी और रेसिपी को चटपटा बनाने के लिए कर सकते है