गोभी फ्राइड राइस रेसिपी - Cauliflower Fried Rice (Recipe In Hindi)
गोभी फ्राइड राइस उन रेसिपीज में से एक है जो बहुत कम समय में बन जाती है. इस रेसिपी में चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है. गोभी का चुरा करके उसको चावल की तरह सब्ज़िओ के साथ पकाया जाता है. खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए अच्छी, यह रेसिपी आप अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते है.
Ingredients
-
1 गोभी
-
1 प्याज
-
बारीक़ काट ले
-
8 कली लहसुन
-
बारीक काट ले
-
1 शिमला मिर्च (हरी)
-
सीधा पतला काट ले
-
1/4 कप स्वीट कॉर्न
-
भाप ले
-
1/4 कप हरे मटर
-
भाप ले
-
1/2 बड़ा चमच्च अदरक
-
कस ले
-
1/2 बड़ा चमच्च लहसुन
-
कस ले
-
4 बड़े चमच्च हरे प्याज
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च सोया सॉस
-
1 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
-
2 बड़े चमच्च ग्रीन चिल्ली सॉस
-
3 बड़े चमच्च तेल
-
3 बड़े चमच्च नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
गोभी फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को काट ले
Step 2
इसे एक बाउल में पानी और 2 बड़े चमच्च नमक के साथ डाले। 30 मिनट बाद गोभी को अच्छे से धो कर अलग से रख दे
Step 3
इस गोभी को फ़ूड प्रोसेसर में डाले और 1 मिनट के लिए पीस ले
Step 4
यह चावल की तरह दिखेंगे। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लहसुन डाले और 1 मिनट तक पकने दे
Step 5
अब इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। इसमें शिमला मिर्च डाले और उसके नरम होने तक पकाए। इसमें हरे मटर, स्वीट कॉर्न डाले और मिला ले
Step 6
1 मिनट बाद हरे प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, सोया सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस डाले और मिला ले
Step 7
अब इसमें गोभी डाले और मिला ले
Step 8
5 से 7 मिनट तक पकने दे
Step 9
7 मिनट बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, नमक डाले और मिला ले
Step 10
गरमा गरम परोसे
Step 11
गोभी फ्राइड राइस को वेज मंचूरियन के साथ वीकेंड के खाने के लिए परोसे।