CookingBook.in
गाजर निम्बू चावल रेसिपी - Carrot Lemon Rice Recipe

गाजर निम्बू चावल रेसिपी - Carrot Lemon Rice Recipe

By Admin
Prep Time Total in 65 M
Course Lunch
Cuisine South Indian Recipes
Diet Vegetarian

गाजर निम्बू चावल रेसिपी एक सेहतमंद रेसिपी जो बनाने में बहुत आसान है और इसे बनाने में बहुत कम सामग्री का प्रयोग किया जाता है. इसमें गाजर का प्रयोग किया जाता है जो इस डिश को क्रंच देता है और सेहतमंद बनाता है. आप इस रेसिपी को जरूर बनाए और हमे बताए की आपको यह कैसी लगी?

Ingredients

  • 4 कप चावल
  • 1 कप गाजर
  • कस ले
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 1/2 छोटा चम्मच राइ
  • 1 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 2 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल
  • 1 टहनी कढ़ी पत्ता
  • 1 निम्बू का रस
  • 2 छोटा चम्मच नारियल पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार

Instructions

Step 1

गाजर निम्बू चावल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले

Step 2

एक कढ़ाई में घी या नारियल का तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे

Step 3

 राय के तड़कने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, दाल डाले और दाल के सुनहरा होने तक पका ले

Step 4

अब इसमें नारियल डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले

Step 5

  2 से 3 मिनट के बाद इसमें कसी हुई गाजर डाले और पकने दे

Step 6

गाजर के पकने के बाद इसमें चावल, नमक, हल्दी पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले

Step 7

 2 से 3 मिनट के बाद गैस बंद करें, निम्बू का रस डाले और मिला ले

Step 8

कढ़ी पत्ते से गार्निश करें और परोसे। गाजर निम्बू चावल रेसिपी को बूंदी रायता और पापड़ के दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe