गाजर बीन्स पोरियल रेसिपी - Carrot and Beans Poriyal (Recipe In Hindi)
गाजर बीन्स पोरियल एक साउथ इंडियन डिश है जिसमे गाजर और बीन्स को दक्षिण भारतीय मसालो के साथ पकाया जाता है. इस सब्ज़ी में राइ, उरद दाल और कढ़ी पत्ते का तड़का दिया जाता है. आप इसमें अधिक फ्लेवर के लिए नारियल भी डाल सकते है.
Ingredients
-
200 ग्राम हरा बीन्स
-
काट ले
-
200 ग्राम गाजर
-
काट ले
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
5 कढ़ी पत्ता
-
1 बड़ा चमच्च तेल
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 बड़ा चमच्च नारियल
-
थोड़ा
-
कसा हुआ (गार्निश करने के लिए)
Instructions
Step 1
गाजर बीन्स पोरियल बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और बीन्स को काट कर स्टीमर में भाप ले
Step 2
सब्ज़िओ के नरम होने के बाद, एक बाउल में निकाले और अलग से रख दे
Step 3
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 15 सेकण्ड्स बाद उरद दाल डाले और दाल के हल्का भूरा होने तक पकने दे
Step 4
अब इसमें कढ़ी पत्ता, हींग डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 5
भापी हुई गाजर और बीन्स डेल और मिला ले
Step 6
नमक डाले और तेज आंच पर 30 से 40 सेकण्ड्स के लिए पकने दे
Step 7
गैस बंद करें और नारियल, हरे धनिये से गार्निश करें। गाजर बीन्स पोरियल को कीरई सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।