पत्तागोबी थोरन रेसिपी - Cabbage Thoran (Recipe In Hindi)
पत्तागोबी थोरन एक स्वादिष्ट रेसिपी है जो केरला में बहुत प्रसिद्ध है. आप अपनी पसंद की सब्ज़ी से थोरन बना सकते है और अपने खाने के साथ परोस सकते है. आप इसे अपने या अपने बच्चो के लंच बॉक्स के लिए भी परोस सकते है.
Ingredients
-
1 कप पत्ता गोभी
-
धोकर बारीक काट ले
-
1 टहनी कढ़ी पत्ता
-
1/4 छोटा चमच्च राइ
-
1 सुखी लाल मिर्च
-
1 छोटा चमच्च सफेद उरद दाल (split)
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
पेस्ट बनाने की सामग्री
-
5 बड़े चमच्च नारियल
-
कस ले
-
6 छोटे प्याज
-
बिच में से काट ले
-
3 कली लहसुन
-
काट ले
-
2 हरी मिर्च
-
काट ले
-
3 टहनी कढ़ी पत्ता
-
Green Chillies
-
halved
-
3 sprig Curry leaves
Instructions
Step 1
पत्तागोबी थोरन बनाने के लिए सबसे पहले पेस्ट बना ले
Step 2
एक मिक्सर ग्राइंडर में पेस्ट बनाने की सामग्री डाले और अच्छी तरह से पीस ले
Step 3
अलग से रख दे
Step 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 5
इसमें उरद दाल डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले
Step 6
अब इसमें राइ डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे
Step 7
15 सेकण्ड्स के बाद इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स तक पका ले
Step 8
10 सेकण्ड्स के बाद इसमें पत्तागोबी डाले, मिलाए और नरम होने तक पकने दे
Step 9
इसके बाद इसमें पिसा हुस नारियल का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर और कढ़ी पत्ता डाले। मिला ले और 3 से 5 मिनट तक पकने दे
Step 10
गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। पत्तागोबी थोरन को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ दिन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।