ब्रोकली पनीर और मूंगफली मसाला रेसिपी - Broccoli Paneer And Peanut Masala (Recipe In Hindi)
हम सब जानते है की ब्रोकली को खाने से बहुत सारे फायदे होते है. ब्रोकली कैलोरी में काम होती है और उसमे जरुरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होता है. पनीर सबको पसंद आता है और इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. मूंगफली को डालने से इस सब्ज़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Ingredients
-
2 कप्स ब्रोकली
-
काट ले
-
1 कप पनीर
-
काट ले
-
1 कप मूंगफली
-
4 हरी मिर्च
-
4 प्याज
-
काट ले
-
4 टमाटर
-
काट ले
-
2 छोटा चमच्च जीरा
-
1 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च
-
1 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1/2 छोटा चमच्च बिरयानी मसाला
-
1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
2 छोटा चमच्च मक्खन
-
1 छोटा चमच्च कसूरी मेथी
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
Instructions
Step 1
ब्रोकली पनीर और मूंगफली मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें काली मिर्च और जीरा डाले। 10 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज और हरी मिर्च डाले। प्याज के थोड़ा भूरा होने तक पकाए। प्याज के भूरा होने के बाद इसमें मूंगफली डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे
Step 2
2 मिनट के बाद, इसमें टमाटर डाले और मिला ले
Step 3
टमाटर के नरम होने तक पकाए, गैस बंद करें और उसे ठंडा होने दे
Step 4
ठंडा होने के बाद, इसे मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले
Step 5
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डाले। 10 सेकण्ड्स बाद इसमें ब्रोकली डाले और 6 से 8 मिनट तक पकाए।8 मिनट के बाद इसमें पनीर, गरम मसाला और बिरयानी मसाला डाले। अच्छी तरह से मिलाए। 10 मिनट बाद, इसमें प्याज टमाटर का पेस्ट डाले और मिला ले
Step 6
नमक, मक्खन डाले और 5 से 8 मिनट तक पकाए। 8 मिनट बाद इसमें कसूरी मेथी डाले और मिला ले
Step 7
3 मिनट के लिए पकने दे और फिर गैस बंद कर दे
Step 8
ब्रोकली पनीर और मूंगफली मसाला को ग्रामा गरम परोसे। ब्रोकली पनीर और मूंगफली मसाला को दाल तड़का, भिंडी रायता और रोटी के साथ गरमा गरम परोसे।