लौकी पील चटनी रेसिपी - Bottle Gourd Peel Chutney Recipe
लौकी पील चटनी एक स्वादिष्ट चटनी है जिसमे लौकी, हरी मिर्च, टमाटर और सूखे मसालो का प्रयोग किया गया है. यह बनाने में आसान है और आप इसे अपने रोज के खाने के साथ परोस सकते है.
Ingredients
-
1 कप लौकी
-
छिलके के साथ काट ले
-
2 टमाटर
-
2 हरी मिर्च
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
-
2 बड़े चमच्च तेल
-
1 छोटा चमच्च राइ
-
1 छोटा चमच्च मेथी के दाने
-
1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
-
10 सुखी लाल मिर्च
-
1/2 छोटा चमच्च हींग
-
2 टहनी हरा धनिया
-
1 छोटा चमच्च इमली का पेस्ट
Instructions
Step 1
लौकी पील चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें राई, मेथी के दाने और उरद दाल डाले।10 सेकण्ड्स बाद इसमें सुखी लाल मिर्च और हींग डाले। 20 सेकण्ड्स के बाद गैस बंद कर ले
Step 3
आपकी चटनी के लिए तड़का तैयार है
Step 4
उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर और लौकी डाले
Step 5
नमक, हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी डाले और लौकी के नरम होने तक पका ले
Step 6
पकने के बाद, गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दे
Step 7
ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में डाले। अब इसमें तड़के का आधा मिश्रण और इमली डाले। थोड़ा पानी डालकर पीस ले
Step 8
एक बाउल में निकाल ले
Step 9
बचे हुए तड़के को इसमें डाले और मिला ले
Step 10
परोसे
Step 11
लौकी पील चटनी को पालक दाल, सेव टमाटर की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।