बूंदी और हरे प्याज की सब्ज़ी रेसिपी - Boondi And Spring Onion Greens Sabzi (Recipe in Hindi)
बूंदी और हरे प्याज की सब्ज़ी एक सरल सब्ज़ी है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. यह बाकी सब्ज़िओ से अलग है और इसमें बूंदी डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Ingredients
-
8 हरे प्याज के पत्ते
-
काट ले
-
1 कप बूंदी
-
2 हरी मिर्च
-
बारीक काट ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
1 बड़ा चमच्च लहसुन
-
पेस्ट
-
1/2 बड़ा चमच्च हल्दी पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर
-
1 बड़ा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
-
1/4 बड़ा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1/2 कप नारियल पाउडर
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
1/2 कप टमाटर
-
काट ले
-
1/4 कप पानी
-
1/2 छोटा चमच्च अमचूर पाउडर
Instructions
Step 1
बूंदी और हरे प्याज की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले
Step 2
इसमें जीरा और हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 3
अब इसमें लहसुन का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकाए। इसमें नारियल का पाउडर डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले
Step 4
अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक
Step 5
अब इसमें हरे प्याज के पत्ते डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले
Step 6
इसके बाद इसमें टमाटर और थोड़ा पानी डाले। 1 मिनट के लिए और पकाए। अब इसमें अमचूर पाउडर डाले और मिला ले
Step 7
ऊपर से बूंदी डाले। इसको मिलाए नहीं और कढ़ाई को ढक ले
Step 8
बूंदी के नरम होने तक पकाए। परोसे। बूंदी और हरे प्याज की सब्ज़ी को लहसुनि दाल और फुल्के के साथ इसे दिन के खाने के लिए परोसे।