रसे वाले आलू रेसिपी - Boiled Potato in Tangy Tomato Sauce (Recipe In Hindi)
मुझे लगता है कि यह उबले हुए आलू से बनाई गई सबसे आसान और सबसे स्वादिष्ट सब्ज़िओ में से एक है। इसकी ग्रेवी में थोड़ा खट्टापन होता है और यह पुरी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगाती है. इस सब्ज़ी को लंच या डिनर के लिए बनाया जा सकता है और आप इसे अपने घर पर मेहमानो के लिए भी बना सकते है.
Ingredients
-
6 आलू
-
उबालकर छिलका निकले और काट ले
-
4 टमाटर
-
प्यूरी बना ले
-
तेल
-
प्रयोग अनुसार
-
1 छोटा चमच्च जीरा
-
1/4 छोटा चमच्च हींग
-
नमक
-
स्वाद अनुसार
-
लाल मिर्च पाउडर
-
स्वाद अनुसार
-
1 छोटा चमच्च शक्कर
-
1/4 हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
-
सेक ले
-
1/4 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर
-
1 छोटा चमच्च धनिया पाउडर
Instructions
Step 1
रसे वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले। इसमें जीरा और हींग डाले। 15 सेकण्ड्स बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डाले और 3 से 5 मिनट के लिए पकने दे
Step 2
5 मिनट बाद इसमें सारे शक्कर मसाले और शक्कर डाले। मिलाए और 1 मिनट के लिए पकने दे
Step 3
1 मिनट बाद आलू और 1 गिलास पानी डाले और 5 से 8 मिनट के लिए पकने दे
Step 4
थोड़े आलू को मैश कर ले ताकि ग्रेवी थोड़ी और गाढ़ी हो जाए
Step 5
गरमा गरम परोसे। रसे वाले आलू को बूंदी रायता और पूरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।