CookingBook.in
बिहारी काले चने की घुगनी रेसिपी - Bihari Kale Channe Ki Ghugni (Recipe In Hindi)

बिहारी काले चने की घुगनी रेसिपी - Bihari Kale Channe Ki Ghugni (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 580 M
Course Dinner
Cuisine Bihari
Diet Vegetarian

बिहार में इस रेसिपी को घुघरी कहा जाता है. जो पारम्परिक सब्ज़ी होती है उसमे सफ़ेद चने का प्रयोग किया जाता है. कुछ लोग इसमें मटन का प्रयोग करते है और कुछ नहीं। आप इसे स्नैक की तरह भी खा सकते है. आसाम, बंगाल, ओडिशा और बिहार में इसे अलग अलग तरह से बनाया जाता है. आप बिहारी काले चने की घुगनी में बारीक कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डाले, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Ingredients

  • 2 कप काला चना
  • 4 प्याज
  • पतला काट ले
  • 1 छोटा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 तेज पत्ता
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1-1/2 बड़ा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च धनिया पाउडर
  • पीस ले
  • 1 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर
  • सेक ले
  • 1 बड़ा चमच्च सरसों का तेल
  • गार्निश के लिए
  • प्याज
  • बारीक काट ले
  • हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • नारियल
  • कस कर सेक ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • सेक ले

Instructions

Step 1

बिहारी काले चने की घुगनी को बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को 8 घंटे के लिए भिगो दे

Step 2

अब एक प्रेशर कुकर में नमक और हल्दी पाउडर के साथ डाले और 1/2 घंटे के लिए या नरम होने तक पकाए। अब एक मिक्सर ग्राइंडर में 1/4 प्याज, 2 बड़े चमच्च काले चने डाले और पीस ले

Step 3

अलग से रख दे

Step 4

 अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता, जीरा, प्याज, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पका ले

Step 5

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और पिसा हुआ पेस्ट डाले। मिलाए और 3 मिनट के लिए पका ले

Step 6

 अब इसमें पके हुए चने डाले और मिला ले

Step 7

नमक और 1/4 कप पानी डाले और मिला ले

Step 8

20 से 30 मिनट के लिए पकने दे

Step 9

अगर सब्ज़ी सुख जाती है तोह इसमें थोड़ा और पानी डाले। पकने के बाद अंत में जीरा, बारीक कटे हुए प्याज और हरी मिर्च से गार्निश करें। बिहारी काले चने की घुगनी को स्नैक की तरह मसाला चाय के साथ परोसे या दिन के खाने के लिए पंचमेल दाल और फुल्के के साथ परोसे

Share this recipe