CookingBook.in
भोगिची भाजी रेसिपी - Bhogichi Bhaji (Recipe In Hindi)

भोगिची भाजी रेसिपी - Bhogichi Bhaji (Recipe In Hindi)

By Admin
Prep Time Total in 40 M
Course Lunch
Cuisine Maharashtrian Recipes
Diet Vegetarian

भोगिची भाजी एक पारम्परिक महाराष्ट्रियन भाजी है जिसे मकर संक्रांति के एक दिन पहले बनाया जाता है. इसमें सर्दियों में आने वाली सब्जिओ का प्रयोग किया जाता है इसमें मूंगफली और तिल का प्रयोग किया जाता है. आप इसे अपने रोज के खाने के लिए भी बना सकते है.

Ingredients

  • 1 आलू
  • छीलकर काट ले
  • 2 गाजर
  • लाल
  • छीलकर काट ले
  • 3 बैंगन
  • काट ले
  • 3/4 कप हरा चना
  • 10 अवरेकालू
  • काट ले
  • 5 बेर
  • धो कर स्टेम निकाल ले
  • 2 हरी मिर्च
  • बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च मूंगफली पाउडर
  • सेक ले
  • 1 बड़ा चमच्च तिल का पाउडर
  • सेक ले
  • तड़के के लिए
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 1 छोटा चमच्च गोडा मसाला
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • स्वाद अनुसार
  • गार्निश के लिए
  • हरा धनिया
  • थोड़ा
  • बारीक काट ले
  • 1 छोटा चमच्च निम्बू का रस

Instructions

Step 1

भोगिची भाजी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले

Step 2

इसमें राइ, तिल डाले और 10 सेकण्ड्स पकने दे

Step 3

 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें हरी मिर्च, हींग, गोडा मसाला और हल्दी पाउडर डाले। 1 मिनट पकने के बाद इसमें आलू, हरा चना और अवरेकालू डाले। अच्छी तरह से मिला ले और इसमें नमक, थोड़ा पानी डाले। फिर से मिलाए, कढ़ाई को ढके और 10 से 12 मिनट तक पकने दे

Step 4

  अब इसमें बैंगन, गाजर डाले और मिला ले

Step 5

1 से 2 बड़े चमच्च पानी डाले और साड़ी सब्ज़िओ के पकने तक पका ले

Step 6

सब्ज़िओ के पकने के बाद, इसमें बेर, तिल का पाउडर, मूंगफली पाउडर डाले और 2 से 3 मिनट तक पकने दे

Step 7

 पक जाने के बाद निम्बू का रस डाले और हरे धनिये से गार्निश करें। भोगिची भाजी को खंदेशी दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।

Share this recipe